🚨 देवरिया: फलों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा की शराब बरामद, ट्रक पुलिस के कब्जे में
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक शराब को फलों के गत्तों के बीच छिपाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था।
वाहन जांच के दौरान पुलिस को ट्रक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर फलों के बीच छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बरामद शराब की मात्रा और अनुमानित कीमत का आकलन पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें